मनुष्य का अस्तित्व उसके कर्म में छिपा रहता है और हमारे मन का सुख ईश्वर भक्ति में निहित होता है महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज हरिद्वार

  •  हरिद्वार भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान गुफा में भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए अनंत विभूषित परम पूज्य वंदनीय महामंडलेश्वर 1008 श्याम दास जी महाराज ने कहा हमारा अस्तित्व हमारे कर्म में छिपा रहता है और हमारे मन का सुख राम भक्ति में निहित है जिसने सच्चे मन से भगवान राम का भजन किया वह भवसागर पार हो गया भगवान राम का नाम एक आस्था ही नहीं जीवन की सार्थकता भी है और मुक्ति का मार्ग भी है कहने का मतलब यह है राम का नाम इस लोक को तो सार्थक कर ही देता है परलोक को भी सुधार देता है यही जीवन की सार्थकता है और यही मुक्ति का मार्ग तो आओ इस लोक में भी और परलोक में भी काम आने वाली राम नाम की युक्ति अपने जीवन में धारण कर इस मानव जीवन को सार्थक करें बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम संकट मोचन कृपा निदान बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम संकट मोचन कृपा निदान

Related Articles

Back to top button