दशहरे के पावन पर्व पर बड़ा बालाजी दरबार हरिद्वार

हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम, श्यामपुर हरिद्वार तथा श्री हनुमान शिव मंदिर सभापुर सोनिया विहार दिल्ली मैं भक्तजनों के दुख दर्द हरने हेतु बड़ा बालाजी दरबार 20 अक्टूबर 2026 रात्रि 10:00 बजे से श्री शिव हनुमान मंदिर सभापुर में 21 अक्टूबर 2026 को 6:00 तक लगेगा तत्पश्चात 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे से बड़ा बालाजी दरबार श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर में लगेगा इस अवसर पर प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरुप परम पूज्य वंदनीय गुरुदेव श्री महंत श्यामसुंदर जी महाराज सभी आगुंतक भक्तजनों को बालाजी के चरणों से निशुल्क विभूति उनके कल्याण हेतु प्रदान करेंगे इस दौरान प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज तथा अन्य संत महापुरुषों के श्री मुख से भक्त जनों के कल्याण हेतु ज्ञान की सरिता भी बहेगी जो भक्त पुरानी बीमारी तथा ऊपरी समस्या के साथ-साथ मानसिक विकारों से परेशान हैं वह गुरुदेव की कृपा से बालाजी के चरणों में अपनी अर्जी लगाकर अपनी समस्या के निस्तारण हेतु विभूति प्राप्त करने हेतु समय अनुसार पधार सकते हैं



