भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन, पर मनाया जाने वाला दीपावली पर्व भारतीय संस्कृति की अनूठी पहचान : पूर्व मेयर मनोज गर्ग हरिद्वार।

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद गोविंदपुरी स्थित अपने कार्यालय पर पूर्व नगर निगम मेयर एवं वरिष्ठ नेता श्री मनोज गर्ग ने दीपावली पर्व की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के पश्चात माता सीता एवं अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटने की मंगलमयी स्मृति से जुड़ा हुआ है। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर संपूर्ण अयोध्या नगरी को दीपों से सजाकर उनका भव्य स्वागत किया गया था। तभी से दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। श्री गर्ग ने कहा कि दीपावली आते ही घर-घर, गली-गली और मोहल्ले-मोहल्ले में खुशियों का वातावरण दिखाई देने लगता है। चारों ओर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट, पूजा-अर्चना और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का सुंदर दृश्य भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें यह संदेश देती है कि जिस प्रकार एक छोटा सा दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सत्य, सदाचार, सेवा, प्रेम और मानवता का प्रकाश फैलाना चाहिए। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता और समरसता को मजबूत करने का भी संदेश देता है। अंत में श्री मनोज गर्ग ने समस्त देशवासियों एवं हरिद्वारवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button