दीपावली का पर्व आस्था, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक : महंत कोठारी जसविंदर सिंह महाराज हरिद्वार

हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद। कनखल स्थित पंचायती श्री निर्मल अखाड़े में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर परम पूज्य महंत कोठारी जसविंदर सिंह जी महाराज ने समस्त देशवासियों को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आस्था, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला पावन त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक रहने तथा समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है। दीपावली का संदेश है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश बना रहे। इस अवसर पर महंत खेम सिंह महाराज ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर जलने वाले दीपक मनुष्य के अंतर्मन में व्याप्त अज्ञानता और नकारात्मकता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, सद्भाव और सकारात्मक विचारों का प्रकाश फैलाते हैं। दीपावली हमें अपने जीवन में प्रेम, करुणा, सेवा और सदाचार जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि हमें इस पावन पर्व को आपसी प्रेम और मिलजुलकर मनाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना सदैव कायम रहे। इस शुभ अवसर पर बाबा देवेंद्र सिंह जी महाराज भी उपस्थित रहे। सभी ने देशवासियों के सुखमय, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button