महिला विद्यालय पीजी कॉलेज जो केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ।

महिला विद्यालय पीजी कॉलेज जो केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, एकेडमिक पाठ्यक्रम एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त है, उसके छात्र संघ का चुनाव आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया में लिंगदोह कमेटी में की संस्कृतियों के अनुसार कार्यवाही की गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रेरणा शर्मामा, एमऐ पॉलिटिकल कक्षा से चुनी गई। इनको 55 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए कुमारी कोमल कक्षा बीकॉम पंचम से चुनी गई, इनको 54 वोट मिले। सचिव पद के लिए कुमारी नेहा एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन से निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। क्योंकि इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमारी साक्षी चौहान, बीकॉम की छात्रा है, वह भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। सचिव पद पर सलोनी रानी कक्षा बीकॉम 5th से चुनी गई, इनको 58 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रिया सिंह एमकॉम फाइनल का चुनाव किया गया। महाविद्यालय में कुल 44% वोटिंग हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर शैलजा एवं श्रीमती मोनिका ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अन्य उम्मीदवार अनुचित को 54 मत मिले जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अन्य उम्मीदवार जिया को 53 मत मिले। उप सचिव पद के लिए अन्य उम्मीदवार प्रेरणा सिंह को 48 मत मिले। चुनाव के तत्काल बात सभी अध्यापिकाओं और चुनाव के पर्यवेक्षक डॉक्टर यासमीन अमीर, अर्थशास्त्र विभाग महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज एवं डॉ राखी सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं शिक्षक कर्मचारी एवं छात्राओं की उपस्थिति में निर्वाचित घोषित सभी पदाधिकारी ने शपथ ली, साथ में यह भी संकल्प लिया गया कि छात्र संघ महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त सभी महाविद्यालय कैरियर कार्यक्रम को या तो स्वयं आयोजित करेंगे अथवा छात्र संघ की ओर से पूरा सहयोग करेंगे। छात्र संघ के पदाधिकारी ने यह भी घोषित किया कि जो भी स्नातकोत्तर विश्व में संगठन है उनके कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग करेंगी।



