महामंडलेश्वर शिवानन्द महाराज अनधिकृत रूप से कर रहे परेशान श्री महंत शीतलानन्द महाराज हरिद्वार

हरिद्वार कनखल स्थित श्री सुखदेव चरण दासीय धर्मशाला आश्रम के महंत शीतलानन्द महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी शिवानन्द महाराज पर उन्हें अनाधिकृत रूप से परेशान करने का तथा झूठे मुकदमों के नोटिस भेजने तथा मानसिक रूप से उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया उन्होंने बताया कि जब उनके गुरु का स्वर्गवास हो गया था तो शिवानन्द महाराज ने उनके आश्रम में भी अनाधिकृत व्यवधान डालने तथा उनसे सारे कागज लेने का प्रयास किया था किंतु उनके यथा समय संभल जाने पर वह उस समय उन्हें नुकसान नहीं पहुंच पाये सिर्फ अनाप-शनाप बयान बाजी करते रहे अब उनका विवाद कनखल स्थित एक आश्रम में महंत अथवा संरक्षकबनाने जाने को लेकर पंचायती श्री बड़ा उदासीन अखाड़े से चल रहा है उनका जो भी विवाद है वह अखाड़े से या वहां के मुकामी जिम्मेदार संतो से है वह उनके साथ मुझे भी बिना मतलब में छुठे विवादों में अनधिकृत रूप से फंसा कर परेशान कर रहे हैं जबकि ना तो मैं उस आश्रम से कोई ताल्लुक रखता हूं और ना ही वहां कभी गया हूं सिर्फ मुझे बिना मतलब में उनके द्वारा झूठ बोलकर परेशान किया जा रहा है तथा नोटिस भेज कर अनधिकृत रूप से मेरा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है एक संत होते हुए अगर वह दूसरे संतों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो यह उचित नहीं है इसीलिए उनके गुरु महंत केवदानन्द महाराज नवांन शहर पंजाब ने भी उनके इसी आचरण के कारण उन्हें अपनी शरण से दूर कर दिया था तथा एक अन्य संत को अपना उत्तराधिकारी बनाकर आश्रम की जिम्मेदारी सौंप दी थी इनका इस प्रकार का व्यवहार इनके लिए तो समस्या बनता ही है साथ ही यह दूसरे संतो को भी अनधिकृत रूप से मानसिक रूप से उत्पीड़ित करते हुए क्षति पहुंचाते हैं


