भक्ति में डूबा भूपतवाला, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोषश्री शिव अेजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजनशिव महिमा के दिव्य प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, कथा श्रवण से जीवन को धन्य बनाने का लिया संकल्प हरिद्वार
हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद। तीर्थनगरी हरिद्वार कड़वा पाटीदार भवन संगम पुरी भूपतवाला क्षेत्र में उस समय आध्यात्मिक वातावरण साकार हो उठा, जब श्री शिव एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ किया गया। कथा स्थल पर चारों ओर भगवान भोलेनाथ की भक्ति की ऐसी धारा प्रवाहित हुई कि श्रद्धालु देर तक शिवमय वातावरण में डूबे रहे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ परम पूज्य कामेश्वर पुरी जी महाराज, भारत भाई पटेल, राम भाई पटेल, तुलसी भाई, जगदीश भाई सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शिव महापुराण के दिव्य प्रसंगों ने बांधा श्रद्धालुओं को
कथा के दौरान विधिवत पोथी यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कथा में भगवान शिव के लिंग प्राकट्य, शिवरात्रि महात्म्य, गुरु महिमा, बेलपत्र एवं भस्म की महिमा, कुबेर चरित्र, नारद चरित्र तथा माता सती के प्राकट्य जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भावपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया गया।
शिव महिमा कथाकार परम आदरणीय श्री माधुरी बेन गोस्वामी, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, ने अपने श्रीमुख से भगवान शिव की महिमा का अत्यंत सुंदर, सरल और भावपूर्ण वर्णन किया। उनके मुखारविंद से निकले शिव महापुराण के दिव्य प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं कैलाशपति महादेव की कृपा कथा पंडाल में बरस रही हो।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव करुणा, त्याग, तपस्या और कल्याण के प्रतीक हैं। जो मनुष्य सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान शिव का स्मरण करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिव महापुराण मनुष्य को केवल धार्मिक ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उसे सत्य, सदाचार, सेवा, संयम और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। शिव आराधना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य : मदन कौशिकइस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि हरिद्वार में इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार और संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। भगवान शिव की आराधना मनुष्य को अहंकार से दूर कर सेवा, समर्पण और सद्भावना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। शिव महापुराण का श्रवण करना स्वयं में एक पुण्य कार्य है और ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है। संत-महात्माओं एवं गणमान्यजनों ने बढ़ाई आयोजन की शोभा कार्यक्रम में श्री उमेद गिरी आर. गोस्वामी, प्रमुख श्री शिव एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री हेमंत भाई, श्री मुकेश भाई वेंडलिया, श्री योगेश गिरी गोस्वामी, श्रीमती रेखा बेन गोंडलिया, अर्चना बेन गोस्वामी, नैना बेन मारू, दक्ष बेन पटेल, इंदु बेन पटेल सहित अनेक गण मान्य लोगों की उपस्थिति में एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।महिला मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया। कथा के प्रत्येक प्रसंग के साथ श्रद्धालुओं के बीच भक्ति की भावना और गहरी होती गई। भगवान शिव के जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। भूपतवाला में आयोजित यह शिव महापुराण कथा न केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनी, बल्कि उपस्थित भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अविस्मरणीय अनुभव भी लेकर आई।


