Trending

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड का गौरव बने डॉ. चंद्र लाल भारती29 राष्ट्रीय पुरस्कारों सहित विदेश में भी सम्मान प्राप्त कर बढ़ाया देवभूमि का गौरव हरिद्वार।

हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद देवभूमि उत्तराखंड की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी कर्मठता, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के बल पर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसी ही एक प्रेरणादायी शख्सियत हैं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के ग्रामीण क्षेत्र मे जन्मे डॉ. चंद्र लाल भारती, जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अब तक लगभग 29 राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं। उनके सम्मान की इस लंबी श्रृंखला में भारत रत्न सम्मान, राष्ट्र रत्न सम्मान, भारत विभूषण सम्मान तथा राष्ट्रीय रत्न सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रमुख हैं।डॉ. चंद्र लाल भारती ने वर्ष 2023 में उत्तरकाशी में बहुजन गौरव सम्मान प्राप्त कर सम्मान की इस यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद उनकी कुशल समाजसेवी प्रतिभा और निरंतर जनसेवा के कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें लगातार सम्मानित किया जाता रहा। इतना ही नहीं, उन्हें विदेश में भी सम्मान प्राप्त हुआ, जिससे उत्तराखंड के साथ-साथ संपूर्ण देश का गौरव बढ़ा।
हाल ही में 15 जुलाई 2025 को डॉ. चंद्र लाल भारती को सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। राष्ट्रीय भारत रत्न सम्मान के मूल्यांकन बोर्ड द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदान किए गए इस सम्मान ने उनकी समाजसेवा को एक नई पहचान प्रदान की। इससे पूर्व भी उन्हें भारत रत्न सम्मान तथा राष्ट्र रत्न सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
डॉ. चंद्र लाल भारती वर्तमान में पी डब्लू डी में एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में कार्यरत होने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए विशेष योगदान दिया है। अब तक 250 से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान कर चुके हैं।समाज के वंचित, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए भी डॉ. भारती निरंतर संघर्षरत रहे हैं। महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के मामलों में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने आवाज उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है।
उनकी समाजसेवा केवल सम्मान प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता, विद्यार्थियों की शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करना उनके जीवन का उद्देश्य बन चुका है। उत्तराखंड की पावन धरती पर जन्मे डॉ. चंद्र लाल भारती आज देवभूमि के गौरव और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल बनकर उभरे हैं।
उनका जीवन प्रदेश के युवाओं को यह संदेश देता है कि यदि व्यक्ति अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करे, तो उसकी पहचान केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। डॉ. चंद्र लाल भारती की सेवा यात्रा निश्चित रूप से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उत्तराखंड का हर युवा उनके संघर्ष की कहानी को टकटकी बाधं कर देख रहा है, और उनसे सीख लेने के साथ-साथ प्रेरणा की ओर बढ़ रहा है देश सेवा समाज सेवा और सभी के प्रति अच्छी सोच की बात हर युवा के मन में हर व्यक्ति के मन में उन्हें देखकर पनप रही है इसी क्रम में सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद उपाध्यक्ष राजू भाई महामंत्री सागर ने उनकी इस अनंत उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

Related Articles

Back to top button