गऊघाट स्थित , श्री राम हनुमान धाम में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई मोनी बाबा टाट वाले बाबा की पुण्यतिथि हरिद्वार

हरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद। गऊघाट स्थित प्रसिद्ध श्री राम , हनुमान धाम मंदिर में प्रातःस्मरणीय गुरु भगवान साकेतवासी मौनी बाबा महाराज, जो श्रद्धालुओं के बीच टाट वाले बाबा” के नाम से विख्यात थे, की पुण्य-पावन पुण्यतिथि संत-महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन, भजन-कीर्तन, गुरु वंदना तथा संत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महंत जगदीश दास जी महाराज ने कहा कि गुरु साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति होते हैं। गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। जिनके जीवन में गुरु की कृपा होती है, उनके सभी कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं और उनका जीवन धर्म, भक्ति एवं सेवा के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को सफल, सार्थक और कल्याणकारी बना देता है।महंत श्री जयराम दास जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि सच्चा गुरु अपने शिष्यों को केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता का मार्ग भी दिखाता है। गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा बनता है तथा भगवान की कृपा का पात्र बनता है।इस अवसर पर महंत प्रेमदास जी महाराज, महंत रविदेव महाराज, महंत सुतीक्षण मुनि महाराज, महंत दुर्गा दास महाराज, महंत प्रह्लाद दास महाराज, स्वामी सरयू दास महाराज, कोतवाल कमल मुनि महाराज, कोतवाल रमेश आनंद महाराज, कोतवाल श्याम गिरि महाराज, कोतवाल धर्मदास महाराज, मंदिर के ट्रस्टी गण श्री मेहर दास प्रजापति ताराचंद यादव सौरभ महेश्वरी रण सिंह दारू राम शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत-महापुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वचन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर वार्षिक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें हरिद्वार के मठ मंदिर आश्रमों से आए संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

