गुरु मंडल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा की पोथी यात्रा संपन्न, श्रीमद् भागवत कथा शुरू हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद देवपुरा स्थित गुरु मंडल आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य पोथी यात्रा का आयोजन किया गया। यह दिव्य एवं पावन कार्यक्रम कथा व्यास भागवताचार्य श्री विरम भाई प्रभात भाई देसाई, अहमदाबाद (गुजरात) के पवित्र सानिध्य में संपन्न हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के भाव रस का श्रवण एवं पान करने के लिए अहमदाबाद, गुजरात से लगभग 1200 श्रद्धालु विशेष रूप से पधारे हैं। पोथी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कथा व्यास भागवताचार्य श्री विरम भाई प्रभात भाई देसाई ने कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन के कल्याण की सुधा रस है। यह साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का विग्रह स्वरूप है, जिसके श्रवण एवं मनन से मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं।” उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि मानव जीवन को सद्मार्ग, भक्ति और संस्कारों की ओर ले जाने वाली दिव्य ज्ञानधारा है। इसके श्रवण से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और उसे परमात्मा की भक्ति एवं कल्याण का मार्ग प्राप्त होता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा आश्रम परिसर भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।

Related Articles

Back to top button