श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से जन्मो जन्म के शक्ल समाप्त हो जाते हैं महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज हरिद्वार


हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद खड़खड़ी स्थित प्रसिद्ध श्री संत मंडल आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान महामंडलेश्वर 1008 स्वामी राम मुनि जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रवण कर भक्त अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ कर रहे हैं कथावाचक परम पूज्य दरसन महत्ता के श्री मुख से भव तारिणी श्रीमद् भागवत कथा की पावन सरिता में गोते लगाकर भक्तजन अपना मानव जीवन सार्थक कर रहे हैं श्रीमद् भागवत महापुराण एक ऐसी पावन कथा है जो मनुष्य को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करने के साथ-साथ उसके पितरों का भी तर्पण कर देती है यह पावन कथा साक्षात भगवान श्री कृष्ण का विग्रह है तथा सभी ग्रंथों का सार है महामंडलेश्वर श्री राम मुनि जी महाराज ने कहा जो मनुष्य इस पावन कथा का दूर से भी श्रवण कर लेता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है उसके जन्मों जन्म के शक्ल समाप्त हो जाते हैं कथा के मुख्य यजमान श्री प्रताप भाई वॉक काठी परिवार राजकोट से भारी संख्या में भक्तजन कथा का श्रवण करने हेतु मां गंगा की पावन नगरी हरिद्वार पधारे हुए हैं




