सद्गुरु ही , जीवन के सच्चे तारणहार महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज हरिद्वार।

 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित सप्तसरोवर रोड पर प्रसिद्ध हनुमान गुफा में आयोजित दिव्य सत्संग के दौरान परम पूज्य, प्रातःस्मरणीय महामंडलेश्वर श्री श्यामदास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि “सद्गुरु ही हमारे जीवन के सच्चे तारणहार हैं। सद्गुरु ही मेरे राम हैं। सद्गुरु की कृपा अनंत है और वही जीव को भवसागर से पार उतारने वाली दिव्य शक्ति है।” उन्होंने कहा कि जिस साधक के जीवन में सद्गुरु का प्रकाश प्रवेश कर जाता है, उसके अज्ञान का अंधकार स्वतः दूर हो जाता है। सद्गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और ईश्वर भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। गुरु की शरण में रहकर किया गया प्रत्येक सत्कर्म जीवन को सार्थक और कल्याणमय बना देता है। महामंडलेश्वर श्री श्यामदास जी महाराज ने कहा कि वर्तमान कलियुग में भगवान तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग सद्गुरु की आज्ञा का पालन, नाम-स्मरण और सत्संग है। गुरु कृपा से ही मनुष्य के भीतर भक्ति, वैराग्य और आत्मज्ञान का उदय होता है।सत्संग के दौरान भक्तजन गुरु वचनों को सुनकर भाव-विभोर हो उठे। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और राम-नाम के संकीर्तन से गुंजायमान हो गया। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर गुरु चरणों में नतमस्तक हुए तथा सभी ने मानव कल्याण, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button