भूपतवाला में होटल एच.एस. पैलेस का भव्य लोकार्पण, तीर्थयात्रियों की सेवा का लिया संकल्प हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद। विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में डीएमडीएवी पब्लिक स्कूल के समीप नव निर्मित होटल एच.एस. पैलेस का शुभ लोकार्पण एवं शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं परिवारजनों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। होटल के स्वामी श्री अनिल कुमार जायसवाल ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि यह शुभ कार्य उनके माता-पिता के आशीर्वाद, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में आने वाले तीर्थयात्रियों को सस्ती, सुलभ एवं उत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि होटल एच.एस. पैलेस श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए घर जैसी आत्मीयता और उत्कृष्ट सेवाओं का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर श्रीमती सोनिया जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिथि सेवा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और तीर्थयात्रियों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि होटल में आने वाले प्रत्येक अतिथि को परिवार के सदस्य की भांति सम्मान एवं सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। श्री अनिल कुमार जायसवाल ने विशेष रूप से अपने पूज्य पिता श्री हरिश्चंद्र जायसवाल एवं माता श्रीमती सावित्री देवी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संस्कार, आशीर्वाद एवं सतत मार्गदर्शन ने ही उन्हें समाज सेवा और जनकल्याण के इस मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। समारोह के दौरान परिवार के युवा सदस्य अनमोल जायसवाल, शिवम जायसवाल एवं संस्कार जायसवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने होटल की उन्नति, सफलता एवं जनसेवा के इस पावन संकल्प की सराहना करते हुए शुभकामनाएं अर्पित कीं। लोकार्पण समारोह सौहार्द, आत्मीयता एवं सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि होटल एच.एस. पैलेस आने वाले समय में भूपतवाला क्षेत्र में तीर्थयात्रियों के लिए उत्कृष्ट आवास एवं सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा।



