रेलवे की कार्रवाई के विरोध में फूटा जनाक्रोश, झुग्गी-झोपड़ियों को उजाड़ने पहुंचे अधिकारियों का क्षेत्रवासियों ने किया घेराव हरिद्वार

हरिद्वार। ब्रह्मपुरी काशीपुर क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाईकेतहतझुग्गी-झोपड़ियों एवं गरीब परिवारों के आशियानों को हटाने पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र होकर प्रदर्शन पर उतर आए तथा प्रशासन से गरीब परिवारों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से इस क्षेत्र में निवास कर रहे अनेक गरीब एवं मजदूर परिवारों के सामने अचानक बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी परिवार को उजाड़ना न्यायोचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने रेलवे प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई।क्षेत्रवासियों ने कहा कि गरीबों के सिर से छत छीन लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ ऐसा रास्ता निकालना चाहिए जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हों और गरीब परिवारों का जीवन भी सुरक्षित रह सके।प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दियाप्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि गरीब परिवारों के हितों की अनदेखी कर जबरन कार्रवाई की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद सोहित, सेठी पार्षद हिमांशु गुप्ता पार्षद विवेक भूषण विकी अमन गर्ग महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कैश खुराना पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन शर्मा व्यापार मंडल महामंत्री सहित अनेको क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button