एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ज्वालापुर शाखा का शुभारंभ हरिद्वार
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद आर्य नगर रोड क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर बोलते हुए प्रबंधक श्री रजत कपूर ने कहा क्षेत्रीय आर्थिक विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह बैंक भारत के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों में से एक है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों, छोटे व्यापारियों, किसानों और मध्यम वर्ग को सरल, सुलभ और किफायती बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी विश्वसनीयता, आधुनिक तकनीक और ग्राहक केंद्रित सेवाओं के लिए जाना जाता है, जहां बचत खाता, चालू खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यवसायिक ऋण जैसी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रबंधक सेल्स यतेंद्र कुमार ने कहाज्वालापुर स्थित यह नई शाखा स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे उन्हें बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बैंक न केवल आर्थिक लेन-देन का माध्यम होते हैं, बल्कि यह समाज को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और वित्तीय स्थिरता प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गंगा सभा के महामंत्री श्री तनमय वशिष्ठ ने कहा कि बैंक देशभर में अपनी शाखाओं का विस्तार कर लोगों को सस्ता और सरल ऋण उपलब्ध करा रहा है तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठा रहा है, वहीं चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बैंक हमारी जीवन भर की कमाई को सुरक्षित रखते हुए हमें भविष्य के लिए सशक्त बनाते हैं और जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। ज्वालापुर स्थित यह नई शाखा न केवल बैंकिंग सुविधा का केंद्र बनेगी बल्कि क्षेत्र के विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार भी सिद्ध होगी। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री राजल भारद्वाज बैंक सर्किल श्री सुमित मेहता रीजनल हेड तरुण खन्ना प्रबंधक रजत कपूर प्रबंधक सेल्स मैनेजर यतेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में खाता खुलवाने के लिए आए लोग तथा स्थानीय नागरिक तथा बैंक कर्मी मौजूद थे


