Trending

सतगुरु देव गुरु नानक देव जी ने सत्य के मार्ग पर चलने का भक्ति पूर्ण संदेश भक्तों को दिया महंत संत जगजीत सिंह महाराज हरिद्वार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) कनखल स्थित निर्मल संतपुरा गुरुद्वारा आश्रम में भक्तजनों के बीच सतगुरु देव गुरु नानक देव जी महाराज के निर्माण दिवस के अवसर पर अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा वाहेगुरु सतगुरु देव गुरु नानक जी महाराज ने सभी को सत्य के मार्ग पर चलने तथा सत्य का अनुसरण करने की सीख दी सतगुरु नाम जहाज है चढ़े सो उतारे पार गुरु नानक देव जी ने कहा है ईमानदारी का खाओ और ईमानदारी से कमाओ क्योंकि सच्चाई नेकी और ईमानदारी मनुष्य के इस लोक में भी काम आती है और इस लोक से चले जाने के बाद परलोक में भी काम आती है सत्य का मार्ग सीधे हमारे मानव जीवन को सार्थक करने की और ले जाता है और लालसा बेईमानी हमें अंधकार और अज्ञानता की और ले जाते हुए हमारे मनुष्य जीवन तथा हमारे इस पृथ्वी पर आने के उद्देश्य को ही समाप्त कर देते हैं इसलिये सतगुरु का सिमरन करें सत्य के मार्ग पर चलें ईमानदारी से काम करें और ईमानदारी की कमाई खाये

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button