Trending

मां मनसा देवी मार्ग पर मौत का शॉर्टकट! वन विभाग की अनदेखी से श्रद्धालुओं की जान जोखिम में हरिद्वार

हरिद्वार स्थित मां मनसा देवी मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में बने अवैध एवं खतरनाक शॉर्टकट मार्ग श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन रास्तों से होकर जाने के प्रयास में अब तक कई यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि अनेक श्रद्धालु फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा इन खतरनाक मार्गों को बंद करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की उदासीनता के कारण तीर्थ यात्रियों की जान-माल के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी जोखिमपूर्ण शॉर्टकट रास्तों को तत्काल बंद कर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button