संगीत एलबम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुरमनोजानंद। चेतना पथ फाउंडेशन की ओर से कल (रविवार को) भेल उपनगरी के सैक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मदिर में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में कवि, साहित्यकार तथा चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक के सात गीतों के आडियो एल्बम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण तथा मासिक पत्रिका
चेतना पथ के छठे वर्ष के प्रवेशांक (अप्रैल 2026) का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कवि एवं साहित्यकार डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए अरुण कुमार पाठक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम विद्यालय के विशाल माधव भवन में अपराह्न 2.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक व सारेगामा टीवी शो के विजेता डा० अनुराग शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भेल नई दिल्ली से सेवा निवृत्त कार्यपालक निदेशक, बलवीर तलवार तथा नगर के मुख्य विकास अधिकारी डा० ललित नारायण मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
इसी दौरान, आडियो एलबम ‘इन्द्रधनुष’ के गीतों को हरिद्वार के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा उपस्थित जनसमूह के प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ० बलवीर तलवार करेंगे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमा मय उपस्थित के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर प्रेम शंकर शर्मा प्रेमी डॉ श्वेता शरण श्रीमती रीना श्रीमती मीनू चावला अरविंद दुबे श्रीमती अर्चना झा श्रीमती भारती मिश्रा श्री संतोष कुमार साहू रेखा सिंगल सुमन पेंट श्रीमती आशा सनी मीना भारद्वाज इंद्रपाल वर्मा डॉक्टर नरेश मोहन विजेंद्र पालीवाल श्री ललित जिंदल शशि रंजन चौधरी अरुण पाठक श्री विजेंद्र तलवार सहित भारी संख्या में संगठन के सदस्य पदाधिकारी तथा भाग लेने आए लोग उपस्थित थे इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद महामंत्री कमल अग्रवाल सचिव अजय वर्मा परवीन कश्यप के अलावा सैफ सलमानी सारविंदर नदीम सलमानी सहित कई पत्रकारों को सराहनीय पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया



