श्री योग अभ्यास आश्रम कनखल में महाप्रभु प्रबुद्ध योगाचार्य श्री रामलाल जीमहाराज का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

हरिद्वार कनखल स्थित श्री योग अभ्यास आश्रम रजि कनखल हरिद्वार में योग योगेश्वर महाप्रभु रामलाल जी महाराज का जन्मो त्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ देश के प्रमुख योगाचार्य की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया जा रहा है आज पूर्णानंद आश्रम कनखल में हुई प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया की योगाचार्यस्वामी अमित देव जी महाराज कुशल मार्गदर्शन में भक्तजनों को स्वस्थ रहने तथा जीवन में उमंग भरने वाले योग से लाभान्वित किया जाएगा तथा सूक्ष्म  योग से किस प्रकार मनुष्य स्वस्थ जीवन जी सकता है यह बताया जाएगा योग मनुष्य के शरीर के सभी रोगों को समाप्त कर उसे स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकता है इस अवसर पर ज्ञानवर्धन प्रवचनों के साथ-साथ विशाल शोभा यात्रा भी निकल जाएगी

Related Articles

Back to top button