हरिद्वार, 23 नवम्बर। श्री हरि कृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में 24 नवम्बर से प्रेमनगर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका देवी भवानी अपने मुखारविंद से श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगी। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री हरि कृपा फाउंडेशन के संस्थापक हरि कृष्ण महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण और मनन से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। कथा के प्रभाव से परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। दुखों से मुक्ति मिलती है। पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। हरि कृष्ण महाराज ने बताया कि कथा के माध्यम से भारत नेपाल की संस्कृति, आपसी समन्वय एवं भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होगा। जिससे भारत नेपाल के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। कथा वाचिका देवी भवानी ने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन जरूरी है। संस्कृति एवं धार्मिक क्रियाकलापों की जानकारी युवा पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से विचारों में परिवर्तन होता है। मन, मस्तिष्क की शुद्धि होती है। सद्विचारों का उदय होने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बताया कि नेपाल एवं देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भक्त कथा का श्रवण करेंगे। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 24 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
Read Next
September 1, 2026
भादो मेल निर्माण पर्व वं श्री छुड़ानी धाम अखंड पाठ एवं महान संत समागम हरिद्वार
September 1, 2026
ईश्वर और प्रकृति ही मानव जीवन का मूल आधार महंत कमलेशानंद सरस्वती
September 1, 2026
सरकारी धन के दुरुपयोग की पटकथा की कहानी एक बरसात ने खोल कर रख दी हरिद्वार
August 21, 2026
बिना हार्ड की समस्या के चलते आखिर क्यों की गई हार्ड की जांच और बिना जानकारी के क्यों किया गया अन्य चिकित्सालय के लिए हस्तगत हरिद्वार
August 21, 2026
हरिद्वार में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का भव्य शुभारंभ
August 21, 2026
बी एल ए 2 प्रशिक्षण बैठक के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने निकली विधायक अनुपम रावत हरिद्वार
August 21, 2026
आयुर्वेद के क्षेत्र में किडनी गुर्दे की परफेक्ट दवाई का फार्मूला तैयार करने पर डॉ धीरज शर्मा को सम्मान मिलने सिटी प्रेस क्लब ने उन्हें किया सम्मानित हरिद्वार
August 18, 2026
ज्वालापुर विधानसभा में फिर गूंजने लगी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के विकास कार्यों की चर्चा, 2027 से पहले ही दिखने लगी ‘सुरेश राठौर लहर’ हरिद्वार
August 16, 2026
दो पत्रकारों को टक्कर मारकर भागते दिखे मोटरसाइकिल सवार हरिद्वार
August 16, 2026
पुण्य तिथी पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.



