Trending

श्री गुप्तानन्द वेदांत आश्रम में दशहरा पर्व पर विशाल संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद हरिद्वार खड़खड़ी स्थित प्रसिद्ध श्री गुप्ता नन्द वेदांत आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान स्वामी गुप्तानन्द वेदांत जी महाराज की पावन कृपा एवं आशीर्वाद से दशहरा के पावन पर्व पर विशाल संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम में संत महापुरुषों एवं श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह उपस्थित रहा। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय भजनों, सत्संग एवं संतों के पावन वचनों से पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत स्वामी ओमानंद जी महाराज ने कहा कि भक्ति ही मनुष्य के कल्याण का सच्चा मार्ग है। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति एवं गुरु कृपा से ही मानव जीवन सफल एवं सार्थक बनता है। संतों के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन में शांति, सद्भाव एवं आत्मिक सुख प्राप्त कर सकता है। इस पावन अवसर पर संत महापुरुषों ने धर्म, सेवा, सत्संग एवं मानव कल्याण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण आयोजन भक्तिभाव, श्रद्धा एवं संत समागम की दिव्यता से अत्यंत अलौकिक एवं प्रेरणादायी बना रहा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज स्वामी वीरेंद्रानंद महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज शाहिद भारी संख्या में संत महापुरुषउपस्थित थे

Related Articles

Back to top button