Trending
जिसके अंतर्मन में भक्ति का वास हो जाये उसका मन स्वयं तीर्थ हो जाता है महंत रामवीर दास महाराज हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद कांगड़ी गाजीवाला स्थित प्रसिद्ध नोमी डेरा आश्रम के महंत प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरुप गुरु महाराज रामवीर दास महाराज ने कहा जिसके अंतर मन में भक्ति वास कर जाये और भक्ति उसके मन में बस जाये उसका मन किसी तीर्थ से काम नहीं होता और अगर आपको प्रातः ही किसी संत के दर्शन हो जाये तो आपको कई तीर्थ के दर्शन का फल प्राप्त हो जाता है क्योंकि तीर्थ के दर्शन करने के लिए आपको स्वयं चलकर जाना पड़ता है किंतु संत रूपी तीर्थ के दर्शन आपको कभी भी कहीं भी हो सकते हैं जो फल आपको तीर्थ के दर्शन से प्राप्त होता है वही फल आपको संत महापुरुषों के दर्शनों से प्राप्त हो सकता है संत महापुरुष ज्ञान की गंगा के रूप में इस पृथ्वी लोक पर भक्तों के कल्याण हेतु स्थापित है





