मां अंजना देवी की आराधना से प्रसन्न होकर भगवान बजरंगबली मानोवांछित फल प्रदान करते हैं श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंदमाँ अंजनी के लाल, संकटमोचन, कृपा निधान वीर बजरंगबली हनुमान अपने भक्तों के जीवन से सभी संकट, दुख और कष्ट हर लेने वाले देव हैं। उनकी कृपा जिस भक्त पर बरसती है, उसके जीवन में साहस, शक्ति, भक्ति और सुख का प्रकाश फैल जाता है। आज माँ अंजनी देवी मंदिर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष तथा मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष, पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव परम पूज्य श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज पधारे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली ऐसे दयालु देव हैं जो बिना मांगे ही भक्तों की झोलियाँ खुशियों से भर देते हैं। जो श्रद्धा और सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर माता अंजनी देवी मंदिर के महंत सतीश गिरी महाराज ने कहा कि जो भी भक्त माँ अंजना के दरबार में आता है, वह प्रसन्नता, आशा और आशीर्वाद की झोली भरकर हँसते-गाते लौटता है। हनुमान जी केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और अटूट विश्वास के भी आदर्श हैं। उनका स्मरण मात्र ही मन के भय, चिंता और दुख को दूर कर देता है।

“जहाँ श्रद्धा होती है, वहाँ कृपा स्वयं मार्ग बना लेती है; और जहाँ हनुमान जी का नाम होता है, वहाँ संकट टिक नहीं पाते।”

Related Articles

Back to top button