Trending

धर्म धुरंधर शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनायागया हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद पावन धरती से हरिद्वारसंत महापुरुषों की तपोस्थली है विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार में आज प्रातः स्मरणीय गुरुदेव स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आए संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है और संत महापुरुषों द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है संत इस पावन धरती पर साक्षात ज्ञान की त्रिवेणी के रूप में स्थापित हैं स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज भी ऐसे ही तपो मूर्ति संत हैं इस अवसर पर बोलते हुए भुमा पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज नेकहा संत महापुरुषों के श्री मुख से निकलने वाले पावन वचन मनुष्य के जीवन का उद्धार कर देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा संत साक्षात परमार्थ का स्वरूप है संतो का जीवन तप त्याग ईश्वर आराधनाऔर जगत कल्याण की भावना में व्यतीत होता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत दुर्गादास महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज तथा विश्व कल्याण को समर्पित है संत महापुरुषों द्वारा किए जाने वाले धर्म-कर्म यज्ञ अनुष्ठान में सभी के कल्याण की भावना निहित होती है संत महापुरुषों के श्री मुख से बहने वाला ज्ञान संपूर्ण विश्व में सनातन परंपरा के रूप में प्रवाहित होता है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहासंत ज्ञान की वह त्रिवेणी है जिनके ज्ञान की गंगा में गोते लगाने के बाद भक्तों का जीवन धन्य तथा कृतार्थ हो जाता है इस बड़ा उदासीन आश्रम के कोठारी राघवेंद्र दास महाराज सचिव गोविंद दास महाराज महंत विनोद महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानंद महाराजसहित भारी संख्या में गणमान्य विभूतियां तथा संत महापुरुष मौजूद थे सभी ने स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की

Related Articles

Back to top button