हरिद्वार, 23 नवम्बर। श्री हरि कृपा फाउंडेशन के तत्वाधान में 24 नवम्बर से प्रेमनगर आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचिका देवी भवानी अपने मुखारविंद से श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगी। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री हरि कृपा फाउंडेशन के संस्थापक हरि कृष्ण महाराज ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण और मनन से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। कथा के प्रभाव से परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। दुखों से मुक्ति मिलती है। पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। हरि कृष्ण महाराज ने बताया कि कथा के माध्यम से भारत नेपाल की संस्कृति, आपसी समन्वय एवं भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होगा। जिससे भारत नेपाल के रिश्तों को मजबूती मिलेगी। कथा वाचिका देवी भवानी ने कहा कि युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन जरूरी है। संस्कृति एवं धार्मिक क्रियाकलापों की जानकारी युवा पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से विचारों में परिवर्तन होता है। मन, मस्तिष्क की शुद्धि होती है। सद्विचारों का उदय होने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने बताया कि नेपाल एवं देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भक्त कथा का श्रवण करेंगे। समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि कथा का शुभारंभ 24 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
Read Next
4 days ago
किसान एकता संघ ने राष्ट्रीय अधिवेशन (चिंतन शिविर) सैनी आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में किया* हरिद्वार
4 days ago
चोरी हुई बच्ची को पुलिस ने किया बरामद ,हरिद्वार
4 days ago
चलो चलें सतयुग कालीन भगवान शिव की तपोस्थली कुंण्डी शोटेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार
4 days ago
सप्त दिवसीय साधना शिविर का आयोजन हरिद्वार
4 days ago
पीर प्रेमनाथ धाम में भंडारे का आयोजन हरिद्वार
4 days ago
हरे राम आश्रम कनखल में संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार
4 days ago
पंचायती श्री निर्मल अखाड़े में संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार
6 days ago
श्रीमद्भागवत कथा: भक्ति ही जीवन का सच्चा आलोक हरिद्वार।
6 days ago
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री माथुर वैश्य धाम में भंडारे का आयोजन हरिद्वार
6 days ago
श्रीमद्भागवत कथा सुनकर भक्त हुए भावविभोर, ध्रुव भक्ति का प्रसंग सुनाया हरिद्वार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
मां चामुंण्डा देवी जाने वाली शोभायात्रा को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिलकेश्वर मंदिर परिसर में रोका भक्तों की भावनाओं से किया खिलवाड़ हरिद्वार
March 19, 2026
Check Also
Close




