हरिद्वार में श्रीमद् भागवत भागीरथी महायज्ञ सप्ताह का दिव्य आयोजन

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद भूपत वाला स्थित श्री जय राम आश्रम नंबर 2 में परम पूज्य कथा व्यास पदम शंकर जी छोटा डाकोर गुजरात के श्री मुख से श्रीमद् भागवत भागीरथी ज्ञान यज्ञ सप्ताह की कथा का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा मां भागीरथी के तट पर श्रीमद् भागवत भागीरथी ज्ञान महायज्ञ सप्ताह का श्रवण करने से मनुष्य के जन्मों जन्म के संताप समाप्त हो जाते हैं और उसके भाग्य का उदय हो जाता है उनके पितरों का तर्पण हो जाता है मां भागीरथी के तट पर इस पावन कथा का श्रवण करने से आपका लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं भागवत चर्चा मनुष्य के लिए अति प्रेरणादायी है तथा अति लोक कल्याणकारी



