स्वामी संतोष मुनि महाराज उदासीन की महंत पद पर तिलक चादर विधि संपन्न हरिद्वार भूपतवाला 27 जून 2026 दिन शनिवार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि विक्रम संवत् 2083 को श्रीअनुभवी आश्रम भूपतवाला हरिद्वार

हरिद्वार में अनंत श्रीविभूषित श्रोत्रिय ब्रह्मलीन् परमहंस परिव्राजकाचार्य श्री स्वामी सुतिक्षण मुनि जी महाराज के आश्रमों के संचालन हेतु एक महन्ताईनामा कार्यक्रम परम श्रद्धेय महामण्डलेश्वर श्री स्वामी विवेकानंद जी महाराज की अध्यक्षता में उदासीन सम्प्रदाय के तथा षड्दर्शन साधुसमाज के गणमान्य नागा,निर्वाण तपस्वी सन्त महन्त, मण्डलेश्वर, महामण्डलेश्वर अखाडों के मुकामी,कोठारी सचिव आदि महापुरुषों की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम सामूहिक मंगलाचरण किया गया तदोपरान्त महन्त पूज्य महन्त श्री स्वामी दयानन्द जी महाराज ने समुपस्थित सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि दिनांक 13 दिसंबर 2022 को गोपाल गौशाला नूँह जिला मेवात हरियाणा तथा गुरुसर्वानन्द सुतिक्षण मुनि आश्रम (ट्रस्ट) न्यास . मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार उत्तराखण्ड -249408 के महन्त ब्रह्मलीन श्री स्वामी शंकर मुनि उदासीन जी का देहावसान हुआ है और तब से उपरोक्त संस्था का नियमानुसार संचालन नहीं हो पा रहा है तथा गुरु परम्परानुसार आश्रम की रेख देख नहीं हो पारही है। साथ ही आप सभी पूज्य महापुरुष विदित होंकि अनन्त श्रीविभूषित वेद दर्शनाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महामण्डलेश्वर सद्गुरु देव ब्रह्मलीन् श्री 1008 स्वामी गंगेश्वरानन्द जी महाराज के शिष्य दर्शनरत्न वेदालंकार श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ ब्रह्मलीन् महामण्डलेश्वर श्री1008 स्वामी सर्वानंद जी महाराज हुए हैं और उनके शिष्य महन्त श्री स्वामी सुतिक्षण मुनि जी महाराज हुए हैं। यह संस्था श्री स्वामी सुतिक्षण मुनि जी महाराज के द्वारा संस्थापित हैं अतः उन संस्थाओं की सुरक्षा व संचालन उदासीन सम्प्रदाय के नियमानुसार गुरुशिष्य परम्परा से महन्त पद पर पट्टाभिषेक डॉ स्वामी सन्तोष मुनि शास्त्री शिष्य श्री स्वामी गोविन्दानन्द महाराज का किया गया है।


