Trending

सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने पत्रकारों के साथ हर्षोल्लास से मनाया दीपावली मिलन समारोह हरिद्वार।

हरिद्वार दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार की ओर से पत्रकारों के बीच दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब से जुड़े पत्रकारों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और अपनत्व के साथ एक-दूसरे के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। समारोह का वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, वरिष्ठ महामंत्री राजेंद्र राजू दादू, महामंत्री परवीन कश्यप, महामंत्री सागर, उपाध्यक्ष राजू भाई तथा विशेष मुख्य सचिव अमर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। सभी ने आपसी एकता और संगठन की मजबूती के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला महापर्व भी है। ऐसे आयोजन पत्रकारों को एक-दूसरे के और करीब लाने के साथ ही संगठनात्मक एकजुटता को भी मजबूत बनाते हैं।हंसी-खुशी और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ यह दीपावली मिलन समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button