श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ मंगल महोत्सव के समापन के अवसर पर विशाल संत भंडारे का आयोजन हरिद्वार,

 हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद प्रिया कुंज आश्रम गली नंबर 5 शिवा एंक्लेव ऋषिकेश में परम पूज्य महत श्री प्रेम दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में, श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ मंगल महोत्सव की पूर्णावर्ती के अवसर पर, एक विशाल सत्संग कार्यक्रम तथा संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत प्रेमदास जी महाराज ने कहा सतगुरु के बताये पावन वचन, भजन सत्संग और धर्म कर्म ही इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के कल्याण का मार्ग है यही मुक्ति का मार्ग है और यही , जीवन सार्थकता का मार्ग ईश्वर की आराधना करने से भगवान राम का भजन करने से हमारा मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है धर्म कर्म करने से भजन सत्संग करने से हम पर भगवान राम की कृपा दृष्टि होती है यही युक्ति मुक्ति की ओर जाती है और यही युक्ति मनुष्य जीवन को सार्थकता की और ले जाती है, इस अवसर पर महंत नारायण दास पटवारी महाराज महत सूरज दास महाराज, महंत जयरामदास महाराज स्वामी सरयू दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज कोतवाल रामदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button