श्याम बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज ने किये संत महापुरुषों के दर्शन तथा किया अभिनंदन अभिनंदन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री महंत श्यामसुंदर जी महाराज आज सेवा समिति भवन हरिद्वार में श्री गुरु रामसेवक उछाली निवास के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पधारे, जहाँ उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रातः स्मरणीय राष्ट्र संत श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े द्वारा बनाये गये महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कपिलानंद सरस्वती महाराज से शिष्टाचार भेंट की, साथ ही हरिद्वार के प्रबुद्ध संत बाबा हठयोगी जी महाराज से भी आत्मीय संवाद किया और इस पावन अवसर पर जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य श्री राजराजेश्वरानंद जी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, इस अवसर पर अपने भावपूर्ण उद्बोधन में श्री श्यामसुंदर दास जी महाराज ने कहा कि जो भक्त सच्चे हृदय से गुरु की शरणागति स्वीकार कर लेते हैं उनका मानव जीवन धन्य एवं अनंत कल्याणकारी बन जाता है, वहीं महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय डॉ. राजेश्वर दास जी महाराज ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही मनुष्य के मन और मस्तिष्क में ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न कर उसके जीवन में भाग्य का उदय कर देते हैं, और उनके सान्निध्य से साधक का जीवन आध्यात्मिक ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।



