Trending
अनुभवी आश्रम से बही ज्ञान की सरिता हरिद्वार

हरिद्वार भूपत वाला स्थित प्रसिद्ध श्री अनुभवी आश्रम में आज एक संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर भगवत स्वरूप जी महाराज ने कहा जो धर्म के मार्ग पर होता है और जिसकी भगवान में आस्था होती है उसका सदैव कल्याण होता है इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य स्वामी दयानंद जी महाराज ने कहा जो भक्त गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं तथा गुरु की शरणागत होते हैं उनके जीवन का उद्धार हो जाता है इस अवसर पर महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत सूरज दास महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे





