Trending

हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सरस्वती आचार्य महाराजको श्रद्धांजलि

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद हरिद्वार के प्रसिद्ध सुदर्शन आश्रम अखाड़े में प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर 1008गुरु भगवान सरस्वत्ताचार्य जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ आज संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच संगीत मय सुंदरकांड तथा भजन संध्या का प्रख्यात कलाकारों द्वारा आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत दुर्गादास महाराज ने कहा गुरु का सिमरन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज ने कहा पावन स्मृतियां गुरुजनों के प्रति हमारे श्रद्धा भाव को समर्पित होती हैं गुरु मिलते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारणहार इस अवसर पर बोलते हुए प्रातः स्मरणीय श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा जिन्हें गुरु का पावन सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होता है उनका जीवन धन्य हो जाता है यह अवसर पर बोलते हुए महंत जय रामदास महाराज ने कहा गुरु इस पृथ्वी पर साक्षात परमात्मा के रूप में हम भक्तों के मार्गदर्शन हेतु अवतरित होते हैं यह अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत हरेंद्र दास महाराज महंत राजकुमार दास महाराज महंत गणेश दास महाराज आदि संत महापुरुष उपस्थित थे तथा आज श्री गोलज्यू देवता की पवन डोली हर की पैड़ी आई पूजा अर्चना के बाद सुदर्शन आश्रम अखाड़े में भी पावन देवता की डोली का पूजन तथा स्वागत कियागया

Related Articles

Back to top button