जिसके तन और मन में भगवान राम बसे होते हैं उसके मानव जीवन का उद्धार हो जाता है हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द भूपतवालाभागीरथी नगर स्थित प्रसिद्ध बापू चिन्मय धाम में आज प्रातः स्मरणीय परम पूज्य स्वामी चिन्मयानंद बापू जी के पति पावन सानिध्य में विशाल संत भंडारे का आयोजन हुआ इस अवसर पर बोलते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर त्यागी बाग भूपतवाला के श्री महंत गणेश दास महाराज ने कहा धर्म-कर्म और दान सत्यकर्म ही इस पृथ्वी लोक पर मनुष्य के उध्दार का मार्ग है इस अवसर पर महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय श्री श्याम दास महाराज ने कहा जिसके तन मन भगवान राम बसे होते हैं उसका मानव जीवन भजन सत्संग कीर्तन के माध्यम से उसका उद्धार संभव है श्री महंत रघुवीर दास जी महाराज ने कहा जो भगवान राम के बताए मार्ग पर चलते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है यह संसार पर महंत दुर्गा दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महंत राघवेंद्र दास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे



