साधना कुटी कामाख्या मंदिर की स्थापना पर भंडारे का आयोजन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद स्थित बैरागी कैंप स्थित साधना कुटी कामाख्या आश्रम की स्थापना परम पूज्य स्वामी दयानंद गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा, “आश्रम केवल भवन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, धर्म और अध्यात्म के जीवंत केंद्र होते हैं। ऐसे पावन स्थलों की स्थापना से समाज को आध्यात्मिक दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होती है।” उन्होंने कहा कि साधना, सेवा और संस्कार ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान हैं। महंत धीरेंद्र पुरी जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “साधना कुटी कामाख्या आश्रम श्रद्धालुओं के लिए साधना, सेवा और आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां से धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे तथा समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होगा।” कार्यक्रम में अनेक संत-महापुरुषों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर पूजन, सत्संग एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक उल्लास से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles

Back to top button