मनुष्य का भविष्य उसके कर्म में छिपा रहता है और आत्मिक सुख राम भक्ति में निहित होता है श्री महंत विष्णु दास महाराज हरिद्वार

हरिद्वार 23 सितंबर 2025 श्री गुरु रामसेवक उछाली आश्रम श्रवण नाथ नगर हरिद्वार में भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए अनंत विभूषित परम पूज्य वंदनीय श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा हमारा भविष्य हमारे कर्म में छिपा रहता है और हमारे मन का सुख श्री राम में निहित है जिसने सच्चे मन से भगवान राम का भजन किया वह भवसागर पार हो गया भगवान राम का नाम एक आस्था ही नहीं जीवन की सार्थकता भी है और मुक्ति का मार्ग भी है कहने का मतलब यह है राम का नाम इस लोक को तो सार्थक कर ही देता है परलोक को भी सुधार देता है यही जीवन की सार्थकता है और यही मुक्ति का मार्ग तो आओ इस लोक में भी और परलोक में भी काम आने वाली राम नाम की युक्ति अपने जीवन में धारण कर इस मानव जीवन को सार्थक करें बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम संकट मोचन कृपा निदान बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम संकट मोचन कृपा निदान भगवान का भजन मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी निधि है और धर्म कर्म अच्छे संस्कार हमारे मानव जीवन को सार्थक करने की सबसे बड़ी विधि है इस जीवन में त्याग समर्पण और विश्वास बहुत मायने रखता है त्याग हमेशा दूसरों के उद्धार के लिए होता है विश्वास एक बहुत बड़ी किसी की सोच होती है कि वह आपका विश्वास कर रहा है यह उसका आपके प्रति समर्पण भाव है और समर्पण अगर ईश्वर के प्रति हो तो जीवन का उद्धार हो जाता है अगर मानव के प्रति हो तो मनुष्य तेरा मेरा इसका इसका ता ताउम्र भवर में फंसा रहता है

