श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन का उदय कर देती है पूज्य विशाल भाई हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद भूपतवाला स्थित मंडी गोबिंदगढ़ धरमशाला के बराबर वाली धर्मशाला में कथा व्यास परम पूज्य श्री विशाल भाई के श्री मुख से चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास परम पूज्य श्री विशाल भाई ने बड़े ही भक्ति भाव से भक्तों को इस दिव्य पावन कथा का रसपान कराया कृष्ण जन्म तथा रुक्मणी विवाह का दृश्य इतना भावपूर्ण था की भक्ति भक्ति रस में भाव विभोर होकर नाचने झूमने गाने लगे कथा व्यास परम पूज्य विशाल भाई ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन कल्याण सुधा रस है इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप समाप्त हो जाते हैं और उसके भाग्य का उदय हो जाता है गुजरात से आयी यजमानहंसाबेन ने इस दिव्य पावन कथा का आयोजन कराकर श्रोताओं को इस पावन कथा को श्रवण करने का अवसर प्रदान किया हंसाबेन ने कहा मेरे जीवन का यह है बहुत बड़ा अवसर है कि मुझे इस दिव्य पावन नगरी हरिद्वार में इस दिव्य कल्याणकारी पावन कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ


