Trending

गंगा भक्ति आश्रम का 45वां स्थापना दिवस विशाल संत समागम के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद खड़खड़ी स्थित प्रसिद्ध गंगा भक्ति आश्रम का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विशाल संत समागम के रूप में मनाया गया। यह पावन आयोजन प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान राघवेंद्रानन्द महाराज की पावन कृपा एवं आशीर्वाद से आश्रम के महान प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरूप महंत स्वामी कमलेशानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत महापुरुषों के श्रीमुख से निकली दिव्य ज्ञान गंगा ने समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से ओतप्रोत रहा। संतों के पावन वचनों एवं गुरु महिमा के सुंदर वर्णन ने उपस्थित भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में स्वामी कमलेश आनंद जी महाराज ने गुरु महिमा पर अपने प्रेरणादायी एवं पावन विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु कृपा से ही मानव जीवन सफल एवं कल्याणकारी बनता है। इस भव्य संत समागम में महंत दुर्गादास महाराज, महंत प्रह्लाद दास महाराज, महंत सूरज दास महाराज, महंत वीरेंद्रानंद महाराज, अनिरुद्ध भाटी, महंत मोहन सिंह महाराज, महंत राघवेंद्र दास महाराज, महंत बिहारी शरण महाराज, महंत जयरामदास महाराज, महंत अंकित शरण महाराज, महंत नरेश आनंद महाराज तथा महंत सत्यव्रतानंद महाराज श्री स्वामी सुशील जी कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत-महापुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय वातावरण, गुरु भक्ति और संत समागम की दिव्यता से अलौकिक बना रहा।

Related Articles

Back to top button