निंम्बार्क धाम का पाटोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंदरानी गली स्थित निम्बार्क धाम का पटोत्सव कार्यक्रम महंत स्वामी मुरारी शरण जी महाराज के पावन सानिध्य एवं परम पूज्य स्वामी युगल शरण जी महाराज की अनंत कृपा से बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिसर भक्ति, भजन-कीर्तन एवं संतों के दिव्य आशीर्वचनों से भक्तिमय बना रहा।अपने श्रीमुख से अमृतमयी वाणी प्रदान करते हुए स्वामी मुरारी शरण जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है और इस जीवन का वास्तविक उद्देश्य भगवान की भक्ति एवं गुरु सेवा है। उन्होंने कहा कि जिस हृदय में प्रभु नाम का वास हो जाता है, वहां से दुख, भय और अज्ञान स्वतः दूर हो जाते हैं। गुरु कृपा के बिना मनुष्य को सच्चे ज्ञान और आत्मिक शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती।उन्होंने आगे कहा कि आज का मनुष्य सांसारिक मोह-माया में उलझकर अपने वास्तविक धर्म और संस्कारों से दूर होता जा रहा है, जबकि संतों का सत्संग और प्रभु भक्ति ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है और गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सुख, शांति और आनंद से भर जाता है। इस अवसर पर महंत दुर्गादास महाराज, स्वामी कृष्ण देव महाराज, महंत प्रह्लाद दास महाराज, महंत बिहारी शरण महाराज तथा कोतवाल धर्मदास महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष एवं भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान रमेश भाई ओझा गुजरात से पधारे हुए थे उन्होंने कहा संत महापुरुषों के दर्शन किसी पावन तीर्थ से काम नहीं होते जो तीर्थ दर्शन से फल प्राप्त होता है वही फल संत महापुरुषों के पावन दर्शन से प्राप्त होता है




