श्रीमद् भागवत कथा जीवन सार्थक करने के साथ-साथ मोक्ष भी प्रदान करती है कथा व्यास विपिन कृष्ण महाराज हरिद्वार


हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद रोशनाबादपावन नगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री दीप गंगा अपार्टमेंट सिडकुल सेक्टर 5 में चल रहे दिव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत एवं मनोहारी झांकी ने समस्त भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही नंदलाल के जन्म की पावन झांकी प्रस्तुत की गई, संपूर्ण पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोषों से गूंज उठा। भक्तजन भावविभोर होकर भक्ति रस में झूमने लगे तथा पूरा वातावरण भक्तिमय उल्लास, श्रद्धा और आनंद से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। भजनों की मधुर स्वर लहरियों, पुष्प वर्षा तथा सुंदर साज-सज्जा ने कृष्ण जन्मोत्सव की छटा को और भी दिव्य बना दिया। इस पावन अवसर पर प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर श्री ललितानंद जी महाराज की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त हुई। कथा व्यास प्रातः स्मरणीय परम पूज्य विपिन कृष्ण जी महाराज ने अपने अमृतमयी श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य महिमा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा एवं धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी लीलाओं तथा भक्तों के प्रति उनकी करुणा का अत्यंत सुंदर एवं हृदयस्पर्शी वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा की महिमा का वर्णन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का नाश कर प्रकृति, गौ माता एवं पर्वतों के संरक्षण का संदेश दिया। गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण एवं सेवा भाव का भी संदेश देती है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकियों एवं भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए।
समस्त आयोजन स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। कथा के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बताया तथा आयोजकों के इस सुंदर एवं भव्य धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य यजमान श्री रामेश्वर यादव अजय वालिया संदीप सिंगला दीप्ति सिंगल चारु मनीष आनंद कांता रानी बालकृष्ण केवड़िया नीलू आशीष सिंह रेखा महेश बुबन मंजू रवि पांडे स्वामी बालेंदु चौधरी अंजना गौरव वत्स भारतीय सत्यवीर भटनागर कल्पना सुरजीत रोरिया नेहा त्यागी भारती सत्यवीर भटनागर कल्पना सुनील त्यागी छवि चर्चित अग्रवाल योगिता शाहिद भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे



