Trending

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की चमकती उपलब्धि: 3 छात्र मेरिट लिस्ट में शामिल हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाई स्कूल और इंटर कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार से हाईस्कूल के छात्र अरुण शर्मा ने 95.6% अंक प्राप्त करके प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान और कुशवंशी राजतिलक ने 92.8% अंकों के साथ 24वां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में वंशिका ने 97% अंकों के साथ प्रदेश की वरीयता सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के 3 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट परीक्षा में वंशिका, कृष्णा केसवानी, आयुषी, रोहित सिंह, श्री भाटिया, विकास सती, दीपांशु, अंशिका, अर्पित पाल, महिमा चौधरी, सुहानी, सुमित भट्ट, भीम कुमार, पायल रानी, श्रेया पांडे, आदित्य सिंह बिष्ट, भावना शर्मा, प्रिया, ईसाव, आदित्य बत्रा, पदमा जोशी, देव प्रजापति, साहिल कुमार और हर्षित कोठारी ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि हाई स्कूल परीक्षा में अरुण शर्मा, कुशवंशी राजतिलक, मानसी, माधव, प्रियांशु, सागर खत्री, उन्नति, अनन्या सिंह, समसम, अंशुल शर्मा, दीप गुप्ता, अनन्या शर्मा, आकाशी, देवराज, कनिष्का शर्मा, दिशा, दीपांशी, काजल, भूमिका ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल सिंह जी और विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी ने सभी छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ यह सफलता अर्जित की है। यह परिणाम उनकी लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। जो विद्यार्थी अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए हैं, वे निराश न हों। यह अंत नहीं, बल्कि सीखने का एक अवसर है। हम उनके साथ हैं और आगे और बेहतर करने की उम्मीद रखते हैं। इस अवसर पर डॉ विजय पाल सिंह जी ने विद्यालय के आचार्य भूपेंद्र सिंह, अमरीश कुमार, कृष्ण गोपाल रतूड़ी, शैलेंद्र रतूड़ी, गीता जोशी, नीलम जोशी,सोनी त्यागी, विजय अग्रवाल को विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button