सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु कृपा अनंत है वह तारे भव पार महंत प्रेमदास महाराज हरिद्वार
हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद खड़खड़ी हिल बाईपास रोड स्थित घीसा पन्थी अवधूत श्री चंदन देव आश्रम में प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री श्री चंदन देव जी महाराज की पतित पावन कृपा अनुसार विशाल संत भंडारे का आयोजन आश्रम के प्रातः स्मरणीय श्री महंत प्रेम दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महंत श्री प्रेम दास जी महाराज ने कहा सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु कृपा अनंत है वो तारे भव पार इस संसार में गुरुदेव से बड़ा और सच्चा पथ दर्शक हमें जीवन में कोई और मिल ही नहीं सकता सतगुरु भजन सत्संग धर्म कर्म के मार्ग से हमारे मानव जीवन का उद्धार कर देते हैं सतगुरु देव की कृपा बड़ी ही अनंत है तथा परम फलदायी है इस अवसर पर महंत जगजीत सिंह महाराज परम पूज्य माता राजरानी महाराज स्वामी नित्यानंद महाराज स्वामी विवेकानंद महाराज श्री पंजाबी बाबा कोतवाल कमल मुनि सहित हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया तथा अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया


