Trending
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के दो छात्रों का INSPIRE MANAK अवार्ड के लिए चयन

हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के दो भैया, कृष्णा (कक्षा 11) एवं भैया तेजस पुंडीर (कक्षा 9) का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आयोजित INSPIRE MANAK अवार्ड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के अंतर्गत दोनों छात्रों को उनके नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने हेतु भारत सरकार द्वारा ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी ने दोनों भैयाओं को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान प्रमुख श्री विपिन सिंह राठौड़ जी ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हरिद्वार।
