कनखल स्थित श्री श्री मां आनंदमयी आश्रम में 77वां संयम सप्ताह महाव्रत श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हरिद्वार।

हरिद्वार ,कनखल स्थित प्रसिद्ध श्री श्री मां आनंदमयी आश्रम में 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक 77वें संयम सप्ताह महाव्रत का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में किया जा रहा है। इस अवसर पर आश्रम परिसर में मां आनंदमयी के आध्यात्मिक संदेशों और उनकी दिव्य शिक्षाओं का स्मरण करते हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल से ही धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाता है। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन, गीता प्रवचन, सत्संग एवं आध्यात्मिक चर्चा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालु मां आनंदमयी के बताए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प ले रहे हैं। इस अवसर पर सेक्रेटरी पूज्य श्यामल ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया महोत्सव का मुख्य संदेश है कि जीवन में संयम, शांति, प्रेम और सद्भावना का विशेष महत्व है। आश्रम में लगे बैनर पर अंकित मां आनंदमयी का संदेश “मंगलमय है भगवान, शांतिमय है भगवान” श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और ईश्वर के प्रति समर्पण की प्रेरणा दे रहा है संयम सप्ताह महाव्रत के अंतर्गत 24 नवंबर को अष्टमी दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों, तिलक एवं भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं को निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। व्यवस्थापक श्री पुष्पराज जी ने कहा इस संसार में गुरु भगवान का इस पृथ्वी लोक पर साक्षात स्वरूप होते हैं गुरु ही ईश्वर से मिलाते हैं, और गुरु ही मानव जीवन सारथक करने की युक्ति बताते हैं आठ दिनों तक चलने वाला यह आध्यात्मिक महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, साधना और आत्मचिंतन का विशेष अवसर बना हुआ है। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी जी महाराज महंत रवि देव महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button