Trending

वरिष्ठ पत्रकार पवन चांदना बने सिटी प्रेस क्लब के जनपद देहरादून अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर हरिद्वार।

हरिद्वार सिटी प्रेस क्लब के संगठनात्मक विस्तार एवं पत्रकारिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार श्री पवन चांदना को जनपद देहरादून का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री ठाकुर मनोज आनंद द्वारा क्लब के वरिष्ठ महामंत्री श्री राजेंद्र दादू की सलाह एवं सहमति से की गई है। श्री पवन चांदना, जो पटेल नगर देहरादून के निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार हैं, को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति से देहरादून जनपद में सिटी प्रेस क्लब की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री ठाकुर मनोज आनंद ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों का दायित्व है कि वे निष्पक्षता, निर्भीकता और ईमानदारी के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने श्री पवन चांदना से अपेक्षा जताई कि वे क्लब के नियमों एवं निर्धारित मानकों का पालन करते हुए संगठन की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा देहरादून जनपद में शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। वहीं वरिष्ठ महामंत्री श्री राजेंद्र दादू की सलाह एवं सहमति से लिए गए इस निर्णय को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।अंत में अध्यक्ष श्री ठाकुर मनोज आनंद ने श्री पवन चांदना के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सिटी प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकारों के हितों, सम्मान एवं संगठनात्मक एकता के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button