श्री आनंद आश्रम धर्मशाला में संत भंडारा एवं स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद। हरिपुर कला, गली नंबर 6 स्थित श्री आनंद आश्रम धर्मशाला में पूज्य श्री आनंद आनंद तीर्थ जी महाराज, श्री कार्तिकेय आश्रम, हरिद्वार के पावन आशीर्वाद एवं परम कृपा से तथा आचार्य श्री सुखदेव जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में विशाल संत भंडारा एवं आश्रम स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। संतों के पावन सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें संत-महात्माओं के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर श्री आनंद धर्मशाला, हरिद्वार के उपाध्यक्ष श्री संतोष पटेल, सचिव श्री योगेंद्र जी गहलोत एवं कोषाध्यक्ष श्री गजराज जी गहलोत ने अपने श्रीमुख से आश्रम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतों का सानिध्य और आशीर्वाद मानव जीवन को सद्मार्ग की ओर ले जाने वाला अमूल्य आधार है। धार्मिक आयोजनों एवं संत सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि संत भंडारा केवल भोजन कराने की परंपरा नहीं, बल्कि संत सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का पावन माध्यम है। आश्रम स्थापना दिवस जैसे आयोजन हमें अपनी आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सेवा और मानव कल्याण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महात्माओं का आश्रम पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अंत में सभी ने आश्रम की निरंतर उन्नति, धर्म एवं आध्यात्मिक सेवा के विस्तार तथा लोककल्याण की मंगलकामना की। समारोह का समापन संतों के आशीर्वचन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button