देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) हरिद्वार द्वारा हरिद्वार जनपद में विश्वसनीय, किफायती एवं आधुनिक दूरसंचार सेवाओं के विस्तार को और तेज किया जा रहा है। BSNL द्वारा 4G मोबाइल नेटवर्क, FTTH ब्रॉडबैंड, हाई-स्पीड डेटा सेवाओं तथा आधुनिक डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से  जबूत डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में बीएसएनल निरंतर कार्य किया जा रहा है।


वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद /प्रवीण कशप

श्री रमेश चंद, प्रधान महाप्रबंधक , BSNL हरिद्वार का संदेश “BSNL केवल एक दूरसंचार सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि देश के डिजिटल एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हरिद्वार जैसे धार्मिक, पर्यटन एवं औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद में हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक, ग्रामीण क्षेत्र, व्यवसाय एवं सरकारी संस्था को विश्वसनीय और किफायती डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध हो। BSNL 4G, FTTH एवं स्वदेशी तकनीक के विस्तार के साथ हम हरिद्वार को और मजबूत डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर हमारा संकल्प है—‘मजबूत नेटवर्क, बेहतर सेवा और डिजिटल रूप से सशक्त हरिद्वार।’”

प्रधान महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर उपभोक्ताओं को बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए BSNL द्वारा विभिन्न आकर्षक योजनाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

• ₹1111 FTTH Plan – हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड के साथ आकर्षक लाभ।

• ₹1 “Freedom 2.0” Offer for SIM – विशेष promotional offer के माध्यम से उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की पहल।

• Satellite Phone Services – दूरस्थ एवं कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में संचार की सुविधा।

• BYO – Build Your Own OTT – उपभोक्ताओं को अपनी आवश्यकता के अनुसार OTT सेवाओं का चयन करने की सुविधा।

• BSNL Entertainment TV powered by Tango – BSNL उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन एवं डिजिटल कंटेंट की सुविधा BSNL Self-Care App पर

• Promotional Plan- ₹ 259 Rural Entry Plan + ₹ 199 OTT Add-on(Zee 5 + Sony Liv + JioHotstar)  हरिद्वार/ श्रीनगर क्षेत्र में BSNL के 4G नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नए 4G BTS/साइटों को ऑन-एयर करने, मौजूदा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने तथा नेटवर्क उपलब्धता में सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। हरिद्वार में वर्तमान में BSNL के 174 4G BTS एवं श्रीनगर में 335 4G BTS साइट कार्यरत हैं। कांवड़ मेला, चारधाम यात्रा, पर्यटन सीजन तथा अन्य बड़े आयोजनों के दौरान निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए BSNL की तकनीकी टीमें विशेष रूप से सक्रिय रहती हैं।BSNL हरिद्वार/ श्रीनगर क्षेत्र द्वारा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी मोबाइल कवरेज बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे उन क्षेत्रों के नागरिकों को भी बेहतर मोबाइल एवं डेटा सेवाएं उपलब्ध हो सकें। हरिद्वार/ श्रीनगर क्षेत्र में BSNL FTTH सेवाओं का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी फाइबर नेटवर्क का विस्तार कर नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, सरकारी संस्थानों तथा घरेलू उपभोक्ताओं को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जा रहा है। हरिद्वार व्यापार क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 9700 FTTH ग्राहक BSNL की हाई-स्पीड फाइबर सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। साथ ही भारतनेट उद्यमी (BharatNet Udyami) पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में FTTH कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार/उद्यमिता के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। इस अवसर पर श्री रमेश चंद्र प्रधान महाप्रबंधक श्री मुकेश गुप्ता उप महाप्रबंधक श्री संतोष कुमार आंतरिक वित्तीय सलाहकार जय प्रकाश खा तकर सहायक महाप्रबंधक , रविंदर सागर उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह मिन्हास सहायक महाप्रबंधक अनुपम बिश्नोई सहायक महाप्रबंधक सहित भारी संख्या में बीएसएनल से संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी भी जानकारी हेतु उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button