सप्त दिवसीय साधना शिविर का आयोजन हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद,ब्रज गोपिका सेवा मिशन द्वारा पंचम मौलिक जगद्गुरु स्वामि श्री कृपालु जी महाराज के वरिष्ठ प्रचारक, पूजनीया रासेश्वरी देवी जी एवं पूज्य स्वामी युगलशरण जी के तत्वावधान में आज दिनांक 11.6.26 को सप्त दिवसीय वार्षिक साधना शिविर का एक भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। वार्षिक साधना शिविर का यह कार्यक्रम हरिद्वार स्थित श्री प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किया गया है।
समारोह में संस्था के अध्यक्ष एवं इस युग में सनातन वैदिक धर्म के सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता जगद्गुरूत्तम स्वामि श्री कृपालु जी महाराज के श्री विग्रह को रथ पर आसीन कर आयोजन स्थल के प्रवेशद्वार से उपासना भवन तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई। पश्चात् पूजनीया देवी जी एवं पूज्य स्वामी जी द्वारा श्री महाराज जी की भावपूर्वक आरति उतारी गई। सांस्कृतिक आयोजन के तहत नृत्यांगनाओं ने गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया।
ब्रज गोपिका सेवा मिशन श्री महाराज जी के वेदशास्त्र पर आधारित तत्वदर्शन एवं सर्वोच्च प्रेम के अनोखे सिद्धांत के विश्वव्यापी प्रचार-प्रसार हेतु वर्ष भर में सभी उम्र वर्ग के कल्याण के लिए कई शिविरों एवं गतिविधियों का आयोजन करता है। वर्ष 1997 वार्षिक साधना शिविर का शुभारंभ हुआ जो आज तक निर्बाध चल रहा है। यह तीसवाँ वार्षिक साधना शिविर है जो तीसरी बार हरिद्वार के इसी आश्रम में आयोजित हुआ है। वार्षिक शिविर हर वर्ष भारत के अलग-अलग तीर्थस्थलों में आयोजित किया जाता है। पूजनीया देवी जी एवं पूज्य स्वामी जी ने ऐसे शिविरों को जीवों के लिए परम कल्याणकारी बताया क्योंकि यह वह दुर्लभ अवसर सृजित करते हैं जिसमें साधक श्री महाराज जी द्वारा बताई गई रूपध्यान साधना द्वारा अपने अंतःकरण के कल्मषों का प्रक्षालन कर भगवान का प्रेम प्राप्त करता है।इस शिविर में देश भर के लगभग 1500साधकों ने भाग लिया है।

Related Articles

Back to top button