मां संतोषी आश्रम में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव कार्यक्रम हरिद्वार


हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद कनखल संयास रोड स्थित प्रसिद्ध श्री श्री मां संतोषी आश्रम में माता का जन्मोत्सव कार्यक्रम महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कनखल स्थित मां संतोषी आश्रम संयास रोड कनखल में स्थित है मां संतोषी माता महिषासुर मर्दिनी मंदिर के साथ साथ यहां हरा-भरा आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को आत्मज्ञान के साथ-साथ आत्मिक सुख प्रदान करने का एक उचित माध्यम है आज जन्मोत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन कार्यक्रम में उपस्थित थे माता के जन्म उत्सव पर मिल्क केक काटकर भजन सत्संग तथा आध्यात्मिक प्रवचनों के साथ बड़े ही पावन वातावरण के बीच यह उत्सव संपन्न हुआ



