भक्ति भक्त और भगवान के बीच सेतु का कार्य करती है और आस्था ईश्वर से मिलाने का कार्य करती है श्री महंत रघुवीर दास महाराज हरिद्वार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े के परमाध्यक्ष श्री महंत प्रातः स्मरणीय रघुवीर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा भक्ति भगवान और भक्त के बीच सेतु का कार्य करती है और आस्था मनुष्य को ईश्वर तक पहुंचाने का कार्य करती है अगर हमारी आस्था सच्ची है और भक्ति सच्ची है तो ईश्वर आपको किसी न किसी रूप में अवश्य दर्शन देंगे आपको आपकी की गई भक्ति के पुनीत फल प्राप्त तो होंगे ही साथ-साथ भगवान राम की शरणागत होने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा इसलिए आओ सब मिलकर राम भजन करें बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम जय सियाराम जय जय सिया राम संकट मोचन कृपा निधान बोलो जय सियाराम जय जय सियाराम

Related Articles

Back to top button