भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया।

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में मांग की गई कि किसान सम्मान निधि को वर्तमान ₹6,000 वार्षिक से बढ़ाकर ₹20,000 किया जाए तथा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा ₹2 लाख तक ब्याजमुक्त की जाए। साथ ही सरकार सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने वाला कानून शीघ्र लागू करे। किसानों ने देश में खाद की कमी, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। हापुड़ जनपद की सिंभावली शुगर मिल द्वारा वर्ष 2013 से किसानों के गन्ना मूल्य का समय पर भुगतान न किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया तथा गन्ना अधिनियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, बुलंदशहर जनपद की सियाना तहसील, जो आम उत्पादन के लिए विश्वविख्यात है, वहां मैंगो फूड प्रोसेसिंग संयंत्र स्थापित करने की मांग भी की गई। इन सहित अनेक महत्वपूर्ण किसान मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर संगठन के बड़ी संख्या में सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



